IP WebCam (पुराने फोन को CCTV कैसे बनाये।)

Hello friends आज मै आप लोगो को IP WebCam के बारे में बताने जा रहा हूं।

जिसकी सहायता से आप किसी भी पुराने फोन को CCTV कैमरे के उपयोग में ले सकते है।

जिसे भी आप लाइव देखना चाहते हैं उसे देख सकते हैं। बस जरूरी है कि उसके फोन में कैमरा और इंटरनेट होना चाहिए। उसके फोन में सबसे पहले IP Webcam ऐप इंस्टॉल करनी होगी। जब यह पूरी तरह से फोन में इंस्टॉल हो जाए तो इसके बाद कुछ सेटिंग्स करनी होंगी। सेटिंग करने के लिए सबसे पहले इसके वीडियो पर्फोर्मेंस में जाना होगा। इसके बाद यहां क्वालिटी का ऑप्शन आएगा। इसमें क्वालिटी को 100% कर दें। इसके बाद वीडियो के रिजॉल्यूश को आप 1280X720 कर सकते हैं। अगर इंटरनेट की दिक्कत नहीं है तो इसे एचडी (1920X1080) भी कर सकते हैं। यह देख लें कि इंटरनेट की स्पीड अगर ठीक नहीं है तो अपने हिसाब से वीडियो का रिजॉल्यूशन कम रखें।



इसके बाद इसमें सेटिंग्स में नीचे आएं। यहां ऑडियो का ऑप्शन आ रहा होगा। इसे इनेबल कर दें। अगर इसे इनेबल कर देंगे तो वीडियो के साथ आवाज भी आएगी। अगर आप चाहते हैं कि जिसके मोबाइल में यह ऐप है उसे यह न पता चले कि यह ऐप चल रहा है। इसके लिए ऑडियो मोड के नीचे आ रहे डिसेबल नोटिफिकेशन को ऑन करना होगा।

इसके बाद स्ट्रीम ऑन डिवाइस बूट को ऑन कर देना है। इसका फायदा यह होगा कि मोबाइल बंद होने के बाद जब भी मोबाइल ऑन होगा तब यह ऐप अपने आप चालू हो जाएगा। इसके बाद सबसे नीचे जाएं और यहां आ रहे स्टार्ट सर्वर पर क्लिक करें। इसके बाद एक पॉप अप आएगा। यह एक फाइल डाउनलोड करने के लिए कहेगा। इसे YES कर दें। डाउनलोड होने के बाद यह फाइल अपने आप इंस्टॉल हो जाएगी। इंस्टॉल होने के बाद  इसमें अपने आप वीडियो आनी शुरू हो जाएगी।

अगर आपको ये Article पसंद आया हो तो दोस्तों के साथ शेयर करे।

Comments